A horror story in Hindi : The Shunned House

Horror story in Hindi - the shunned house by H.P Lovecraft
Horror story in Hindi – The shunned house

नोट : यह कहानी (horror story in Hindi) हॉरर लेखक H. P. Lovecraft द्वारा लिखी गयी कहानी The Shunned House (त्यागा हुआ घर) की हिंदी में summary है।

Horror story in Hindi – The Shunned House

बहुत सालों से लेखक और उसके अंकल जिनका नाम Dr Whipple था, Benefit street में एक त्यागे गए घर को
लेकर काफी जिज्ञासा में रहते थे। उन्होंने उस घर के बारे में काफी कहानियाँ सुन रखी थीं।

लगभग 100 साल के अंदर उस घर में रहने वाले बहुत से लोग रहस्यमयी कारणों से मर गए थे।
लेकिन किसी को भी अभी तक पता नहीं था कि उस घर में रहने वाले लोग कैसे मर जाते हैं।
सब लोगों को लगता था कि उस घर में भूत -प्रेत रहते हैं। और शायद वो ही उसमे रहने वाले लोगों को
मार देते थे।

Dr Whipple ने सब मरने वालों का एक record बनाया हुआ था।
लेखक और उसके अंकल को उस घर के रहस्य को लेकर बहुत ज्यादा जिज्ञासा होने लगी।
उन्हें भूत -प्रेतों में कोई विश्वास नहीं था। और वे उस रहस्य को जानना चाहते थे।

सबसे पहले लेखक उस घर की जाँच -पड़ताल करने अकेले गया।
घर के पिछवाड़े उसने देखा कि एक अजीब तरह की वनस्पति उगी हुई थी।
जब उसने आस-पास के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि घर के तहखाने में रात को चमकने वाली Fungi (फफूँदी) लगी हुई थी जो बहुत बुरी दुर्गन्ध भी देती थी।

लेखक जाँच -पड़ताल करने घर के तहखाने में जाता है तो उसे वहाँ पीले रंग के वाष्प-कण दिखते हैं ।
ऊबड़-खाबड़ फर्श पर उसे fungi दिखती है जो एक आदमी की आकृति बना रही थी।
ऐसा लग रहा था मानो वो किसी आदमी पर उगी हुई थी।

इसके बाद लेखक घर चला जाता है और अपने अंकल को सारी बात बताता है।
फिर दोनों ने रात उस घर में गुज़ारने का निर्णय किया।

उन्होंने तहखाने में चारपाई और कुर्सियां लगा लीं। अपने साथ वे flamethrower और Crookes tube भी लाये थे
ताकि किसी भी supernatural शक्ति को नष्ट कर सकें।

जब Dr Whipple सो जाते हैं तो वे नींद में बड़बड़ाने लगते हैं और करवट दर करवट बदलने लगते हैं।
फिर वे एकाएक उठ बैठते हैं। वो लेखक को बताते हैं कि उन्होंने एक अजीब सपना देखा।
वे एक घर के तहखाने में बैठे हुए थे और विचित्र प्राणी उन्हें ऊपर से देख रहे थे।
उन प्राणियों में बहुत से वो लोग थे जिनकी मौत इस घर में हुई थी। लेकिन थोड़ी देर बात करने के बाद
दोनों फिर से सो जाते हैं।

जब लेखक गहरी नींद सो जाता है तो एक हृदय-विदारक चीख उसकी निद्रा तोड़ देती है।

वो देखता है कि फर्श पर पीली आभा फैली हुई थी जिसके जरिये बहुत सी आँखे उसे देख रही थीं।
तभी वो आभा चिमनी के रास्ते गायब हो जाती है।

जब वो अपने अंकल को देखता है तो दंग रह जाता है। उसका अंकल monster की तरह बन गया था।
उसका शरीर काला और अंग सड़े हुए थे। लेखक Crookes tube को on करता है लेकिन इसका
supernatural शक्ति पर कोई असर नहीं होता।

वो तहखाने से भाग जाता है। दरवाजे पर पहुँचकर वो देखता है कि उसके अंकल का सारा शरीर पिघल चुका है।
उसे मरे हुए लोगों के चेहरे उस तरल में दिखते हैं। शीघ्र ही तरल विलीन हो जाता है।

घर पहुँचकर लेखक एक प्लान बनाता है। वो एक गैस मास्क, खोदने वाले यंत्र तथा sulphuric acid के
6 कनस्तर लेकर दुबारा उस घर के तहखाने में जाता है। उसे लगता है कि तहखाने के फर्श में कोई monster रह रहा था।

वो तहखाने का फर्श खोदता है जहाँ पीली Fungus लगी हुई थी।
जब गड्ढा गले तक गहरा हो जाता है तो कथावाचक को उसमें एक नर्म, नीले रंग की, बीच में से मुड़ी हुई tube सी मिलती है। वो उसे ध्यान से देखता है और पागलों की तरह गड्ढे से बाहर भागता है।

वो उस गड्ढे में sulphuric acid के 4 कनस्तर ड़ाल देता है। वो मुड़ी हुई tube वास्तव में किसी monster की बाजु थी।

तभी अचानक लेखक बेहोश हो जाता है। लेकिन बेहोश होने से पहले वो गैस – लगा लेता है।
जल्दी ही उसे फिर से होश आ जाता है। होश आने पर वो बाकी बचा हुआ acid भी गड्ढे में डाल देता है।
इसके बाद वो गड्ढे को मिट्टी से भर देता है।

लेखक देखता है कि तहखाने की अजीब fungus राख में बदल गयी थी। वो अपने अंकल की मृत्यु के लिए शोक
प्रकट करता है। लेकिन monster के मरने से वो सतुंष्ट भी था।

फिर वो लोगों को घर का रहस्य बताता है। दरअसल monster कोई alien था। जो तहखाने की जमीन में सोया रहता था। रात को वो एक विचित्र गैस छोड़ता था। जिस से लोगों को भयंकर सपने आते थे। और वे दिमागी -संतुलन भी खो देते थे।

ज्यादा गैस की वजह से लोग मर जाते थे। फिर monster उनके मृत शरीर को पिघलाकर उसका अवशोषण (absorption) कर लेता था। इस तरह वह अपनी भूख मिटाता था।

लेखक के अंकल को भी monster ने इसी तरह मारा था।

बचे-खुचे माँस और खून पर अजीब सी fungus उग आती थी जो monster के साथ ही आयी थी।

इस रहस्य के उजागर होने के बाद उस घर में भूत -प्रेत होने का अन्धविश्वास खत्म हो जाता है।
एक परिवार उस घर को rent पर ले लेता है।

इसके बाद वहाँ सब कुछ सामान्य रहता है।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है यह कहानी (horror story in Hindi) आपको पसंद आयी होगी।
Horror में आपका favorite author कौन है। नीचे comment करके बताएँ।

हम उसकी और कहानियाँ इस ब्लॉग पर प्रकाशित करेंगे।

धन्यवाद।

Read more (horror story in Hindi )

Karn- Pisachini (कर्ण-पिशाचिनी) – A horror story in Hindi

Morella by Edgar Allan Poe – A horror story in Hindi

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

The Tell-Tale Heart – Edgar Allan Poe (Horror story in Hindi)

The Dunwich Horror – H.P Lovecraft (horror story in Hindi)

Salem’s Lot – Stephen King (horror story in Hindi)


Leave a Comment