The Man with the Golden Gun summary in Hindi

The Man with the Golden Gun summary हिंदी में – James Bond novel : इस सनसनी-खेज novel में James Bond एक माफिया डॉन का सामना करता है, जो ब्रिटिश जासूसों को अपनी golden gun से मार रहा था।

Author: Ian Fleming

The Man with the Golden Gun summary in Hindi - James Bond novel

The Man with the Golden Gun – James Bond
(Summary in Hindi)

SPECTRE के हेड Blofeld को मरे एक साल से ज्यादा हो गया था।

लेकिन इस mission के दौरान James Bond की याददाश्त चली गयी थी। अब वह Kissy के साथ उसके beach वाले घर पर रह रहा था। Kissy ने उससे सच्चाई छुपा कर रखी थी ताकि वह हमेशा उसके साथ रहे।

लेकिन Bond ने newspapers से clues इक्कठे कर लिए थे। और इस नतीजे पर पहुँचा था कि उसे अपनी identity का पता रूस के Vladivostok शहर में चलेगा।

एक दिन वह Kissy को बिना बताये Russia के लिए रवाना हो जाता है।

**

Vladivostok पहुँचकर Bond अपनी छान – बीन शुरू करता है। लेकिन तभी एक Soviet agent को उस पर शक हो जाता है। वह इसकी report KGB headquarter को देता है।

इसके बाद वे लोग Bond को help करने के बहाने अपने headquarter ले जाते हैं। और Bond का brainwash शुरू कर देते हैं।

वे उससे झूठ कहते हैं कि Bond एक KGB का secret agent था। उसके सारे परिवार को British Secret Service (M16) के agents ने मार दिया था। और वह उनसे बदला लेने जापान गया था। लेकिन वहाँ उन agents ने Bond को घायल कर दिया था। जिससे उसकी याददाश्त चली गयी थी।

फिर वे कहते हैं कि अब उसे London जाकर M16 के head M को मार देना चाहिए। तभी उसका बदला पूरा होगा। साथ ही वे कहते हैं कि उसे James Bond नाम के British Agent की identity दी जाएगी। जिससे वह आसानी से M से मिल पायेगा।

फिर वे Bond को पूरी training देते हैं और एक दिन M को मारने London भेज देते हैं।

( James Bond novel)

**

Bond M16 के headquarter पहुँचता है। और वहाँ एक agent को बताता है कि वह James Bond है और Chief M से मिलना चाहता है। वह agent जाकर M को बताता है कि कोई आदमी अपन नाम James Bond बता रहा था और उनसे मिलना चाहता था।

लेकिन M को यह सब अटपटा सा लगता है। क्युँकि James Bond तो मारा जा चुका था। और असली Bond को तो पता था कि M से कैसे मिलना है। वह इस तरह से किसी agent को M से मिलवाने के लिए नहीं कहता। मगर वे कहते हैं कि Bond को अंदर ले आये।

Bond को जिन्दा देखकर M बेहद खुश होते हैं। और उसे अपने office में ले जाते हैं। लेकिन जब M, Bond से बात कर रहे होते हैं तो वह उन्हें cyanide पिस्तौल से मारने की कोशिश करता है। मगर वे पहले से ही चौकन्ने थे और कुछ agents Bond को पकड़ लेते हैं।

बाद में investigate करने पर उन्हें सारी बात समझ आती है कि Bond की याददाश्त जा चुकी थी और उसे Soviet agents ने brainwash कर दिया था।

इसके बाद Bond का treatment करवाया जाता है। धीरे -धीरे उसकी याददाश्त वापस आ जाती है। M उसे सब कुछ बताते हैं। Bond उनसे माफ़ी माँगता है क्युँकि उसने उन्हें मारने की कोशिश की थी। बदले में M कहते हैं कि अगर वह अगले mission को accept कर ले तो वे उसे माफ़ कर देंगे। Bond इसके लिए तैयार हो जाता है।

फिर M बताते हैं कि Jamaica में रहने वाले Scaramanga नाम के assasin ने बहुत से ब्रिटिश agents को मार दिया था। उसकी खास बात यह थी कि वह एक gold plated gun का इस्तेमाल करता था जिसकी bullets भी gold की थीं। और अब M चाहते थे कि Bond उसे खत्म कर दे।

(The Man with the Golden Gun summary हिंदी में – James Bond novel)

**

इसके बाद Bond प्लेन से Jamaica चला जाता है। वहाँ वह एक मारे गए agent के शरीर से gold की bullet निकालता है। फिर वह bullet बनाने वाले आदमी से मिलता है और उसे torture करके Scaramanga का पता ले लेता है।

बाद में Bond एक bar में Scaramanga से मिलता है और उसका assistant बन जाता है। वह उसे अपना
नाम Mark बताता है।

वहाँ रहते हुए Bond को पता चलता है कि Scaramanga island पर एक होटल बनाना चाहता था। इसमें
कुछ gangsters और KGB agents भी पैसा लगाने वाले थे।

इसके साथ ही वे Cuba की sugar industry को भी अपने control में लेना चाहते थे। जिसे अभी तक American चला रहे थे। Scaramanga अमेरिका में drugs की smuggling भी करता था। और Mexico से prostitutes की trafficking भी करवाता था।

**

एक दिन Bond वहाँ Felix से मिलता है। वह electrical engineer बनकर वहाँ रह रहा था। Bond उसे कहता है कि Scaramanga के घर पर गुप्त microphone लगा दे ताकि वे उसकी बातें सुन सकें।

एक बार Felix को बिजली ठीक करने के लिए Scaramanga के घर बुलाया जाता है। इसी मौके का फायदा उठाकर Felix उसके घर पर microphone फिट कर देता है।

**

एक दिन Scaramanga कुछ gangsters और KGB agents के साथ meeting करने जाता है। वह Bond को भी अपने साथ ले जाता है।

बाद में Bond गुप्त microphone के जरिये सुनता है कि एक KGB एजेंट ने Bond को पहचान लिया था। और उसने Scaramanga के घर आकर Bond के बारे में सब कुछ बता दिया था।

Scaramanga कहता है कि इसी हफ्ते Bond को मार देगा। Bond यह सुनकर उससे निपटने की तैयारी करने लगता है।

Hindi Summary of The Man with the Golden Gun – A James Bond novel

**
एक दिन Scaramanga gangsters और KGB agents को अपनी private train से Jamaica की खूबसूरत
जगहों को दिखाने ले जाता है। वह उनसे कहता है कि उनके सामने Bond की हत्या करके उनका मनोरंजन भी करेगा।

लेकिन Bond इसके लिए तैयार था। Felix ने train की lights पहले ही खराब कर दीं थीं। अँधेरे का फायदा उठाकर Bond और Felix बहुत से gangsters और KGB agents को मार देते हैं।

Scaramanga भी जख्मी हो जाता है। वह जान बचाकर swamps की तरफ भागता है। Bond भी उसका पीछा करता है।

लेकिन तभी Scaramanga अपनी मिनी पिस्तौल से Bond पर गोली चलाता है जो उसके कंधे पर लगती है। मगर जवाब में Bond उस पर गोलियों की बौछार कर देता है और उसकी कहानी हमेशा के लिए खत्म कर देता है।

तभी Felix आ जाता है और घायल Bond को hospital पहुँचा देता है।

Bond M को फ़ोन करके बताता है कि काम हो गया है।

समाप्त।

James Bond novels :

Casino Royale summary in Hindi

Live and Let Die summary in Hindi

Moonraker summary in Hindi – James Bond novel

Diamonds Are Forever Hindi summary

From Russia with Love summary in Hindi

Dr. No summary in Hindi

Goldfinger summary in Hindi

For Your Eyes Only summary in Hindi

Thunderball summary in Hindi

The Spy Who Loved Me Hindi summary

On Her Majesty’s Secret Service Hindi Summary

You Only Live Twice summary in Hindi

दोस्तो यह थी Hindi summary of The Man with the Golden Gun – James Bond novel . पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment