Octopussy and The Living Daylights summary in Hindi

Octopussy and The Living Daylights summary in Hindi – James Bond novel : पढ़िए कैसे
James Bond पता लगाता है कि अभी -अभी हुआ murder दरअसल सालों पुराना है। और कैसे हत्यारे का Octopus प्रेम ही उसे ले डूबता है !

Author: Ian Fleming

Octopussy and The Living Daylights summary in Hindi

Note: दोस्तो, इस novel में वास्तव में दो stories हैं। एक Octopussy और दूसरी The Living
Daylights . इन दोनों की ही summary नीचे दी गयी है।

Octopussy – James Bond novel
(Summary in Hindi )

World War II में Germany की हार होती है। और Hitler आत्महत्या कर लेता है। इसके बाद बहुत से
Nazi officers को बंदी बना लिया जाता है। लेकिन कुछ एक भाग जाते हैं।

ऐसे ही एक Nazi officer अपने हेलीकाप्टर में सोने के biscuit से भरा हुआ box रखता है और देश छोड़कर भाग जाता है।

लेकिन ब्रिटिश आर्मी का एक Major जिसका नाम Smythe था, उसे देख लेता है। फिर वह भी हेलीकाप्टर से Smythe का पीछा करने लगता है।

लेकिन Austria के पहाड़ों के पास Nazi अफसर का हेलीकाप्टर crash हो जाता है। और वह मारा जाता है। इसके साथ ही Gold से भरा box भी नीचे गिर जाता है। उस location को note करके Major Smythe वापस चला जाता है।

**

James Bond novel : Octopussy and The Living Daylights summary in Hindi

युद्ध के बाद सब सैनिक घर लौट आते हैं। Major Smythe का भव्य स्वागत किया जाता है। और उसे War – Hero का सम्मान दिया जाता है।

लेकिन जल्दी ही Smythe वापस Austria पहुँचता है। फिर वह उसी location पर जाता है जहाँ Nazi officer का हेलीकाप्टर crash हुआ था।

वहाँ वह एक skiing instructor से मिलता है। जो उस स्थान के चप्पे – चप्पे को जानता था। Major Smythe उसे अपना guide बना कर crash site पर ले जाता है।

फिर उसकी मदद से वह gold के box को ढूँढ लेता है। लेकिन वह चाहता था कि इस बात का किसी को पता न चले इसलिए वह guide को मार देता है। और उसकी लाश वहीं छोड़ देता है। जो बाद में बर्फ के नीचे दब जाती है।

**

बहुत सालों बाद glacier टूटता है तो उस guide की dead body नदी में आ जाती है। और कुछ लोगों को मिलती है।

उस guide को Bond बचपन से ही जानता था। और उसके लिए पिता समान था। Bond उसकी हत्या को investigate करना चाहता था।

फिर वह M को बताकर वापस Austria जाता है और वहाँ पता चलता है कि आखिरी दिन Major Smythe ने
guide को hire किया था। लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

Major Smythe अब तक बूढ़ा हो चुका था। Bond को जाँच करने पर पता चलता है कि पहले वह ज्यादा अमीर नहीं था। लेकिन पहाड़ पर जाने के बाद वह एक अरबपति बन चुका था।

उसके पास बहुत बड़ा estate और बहुत से दौलत थी। Bond को उस पर शक हो जाता है कि आखिर ये सब Major Smythe के पास अचानक से कहाँ से आ गया।

**
आखिर में military से contact करने पर पता चलता है कि एक बार Major Smythe एक Nazi अफसर का पीछा करते हुए गया था। लेकिन वो accident में मारा गया था।

इस सबसे Bond इस नतीजे पर पहुँचता है कि Major Smythe ने उस guide की मदद से उस Nazi का gold ढूँढा होगा। और इस बात को गुप्त रखने के लिए guide को मार दिया होगा।

**

इसके बाद Bond, Major Smythe से मिलने जाता है। वह एक alcoholic बन चुका था और अकेला ही रहता था। वह beach पर एक octopus को भोजन खिलाता था और प्यार से Octopussy बुलाता था। (यही इस
novel का शीर्षक भी है।)

जब Bond उससे सालों पहले guide के मर्डर के बारे में बताता है तो वह परेशान हो जाता है। अंत में वह अपना गुनाह कबूल कर लेता है। लेकिन Bond से कहता है कि उसका court – martial न किया जाये। इससे उसकी सारी reputation खराब हो जाएगी।

इसके बदले वह suicide कर लेगा। Bond उसे सोच – विचार करने के लिए अकेला छोड़ कर चला जाता है।

अगले दिन Smythe अपने pet Octopussy के लिए scorpion मछली पकड़ रहा था। लेकिन इसी दौरान एक मछली उसे काट लेती है और जहर के असर से वह बेहोश होने लगता है। तभी Octopussy उसे घसीट कर समन्दर के अंदर ले जाता है।

Bond हेडक्वार्टर को रिपोर्ट करता है कि Major Smythe की डूबने से मृत्यु हो गयी है। इस तरह major की reputation बच जाती है।

**

The Living Daylights
(Summary in Hindi)

M16 का एक जासूस – Secret Agent 272, East Berlin में पकड़ा गया था। लेकिन उसके खिलाफ कोई सबूत न मिलने के कारण ब्रिटिश गवर्नमेंट के प्रयासों से अब उसे छोड़ा जा रहा था।

लेकिन M16 के Head M को खबर मिली थी कि जब वह East Berlin से West Berlin में प्रवेश करेगा तो Trigger नाम का एक sniper गोली मारकर उसकी हत्या कर देगा। और इसका इल्जाम West – Germany पर डाल दिया जायेगा।

अब M, Bond को बुलाकर कहते हैं कि Trigger को ढूँढे। और इससे पहले कि वह उनके agent को खत्म करे Bond उसे ही खत्म कर दे।

(Note : World War 2 में हार के बाद Germany दो हिस्सों में बँट गया था। Soviets वाला हिस्सा East Germany था और अमेरिका और ब्रिटिश वाला हिस्सा West Germany था। दोनों के बीच एक दीवार भी बना दी गयी थी। लेकिन 1989 में दीवार तोड़ दी गयी और Germany फिर से एक हो गया। )

**
फिर Bond इस mission के लिए No man’s land एरिया में चला जाता है। जो East और West Germany के
बीच में था। और दोनों को जोड़ता था। और वहीं पर उनके agent की हत्या की जानी थी।

Bond वहाँ एक होटल में रुकता है। वह देखता है कि हर रात एक orchestra के कुछ लोग वहाँ आते थे और
practice किया करते थे। उनमें एक बहुत खूबसूरत लड़की भी थी जो cello बजाती थी। Bond उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है। इसके बाद वह उसे देखने कि लिए उनकी practice में जाने लगा।

Octopussy and The Living Daylights की हिंदी Summary

**
निश्चित रात को Bond को message मिलता है कि Agent 272, West Germany के लिए निकल पड़ा है।
और कुछ ही देर में वहाँ पहुँचने वाला है।

Bond अपनी position ले लेता है। वह हर तरफ देखता है कि Trigger (sniper ) कहाँ छुपा हुआ था। तभी वह देखता है कि orchestra प्रैक्टिस करके जा चुका था। लेकिन वह खूबसूरत लड़की अभी भी वहीं थी।

अचानक से वह Cello के अंदर छुपाई हुई sniper gun निकालती है और Agent 272 पर निशाना साध लेती है।

Bond को एहसास होता है कि वह लड़की ही वास्तव में Trigger थी। लेकिन एक औरत को और वो भी पीछे से मारना उसके उसूलों के खिलाफ था। इसलिए वह उसकी gun पर गोली मारता है जिससे gun बेकार होकर दूर गिर जाती है।

फिर Bond, Agent 272 को लेकर सकुशल वहाँ से निकल जाता है।

समाप्त।

James Bond के सभी 14 Novels :

1) Casino Royale summary in Hindi

2) Live and Let Die summary in Hindi

3) Moonraker summary in Hindi – James Bond novel

4) Diamonds Are Forever Hindi summary

5) From Russia with Love summary in Hindi

6) Dr. No summary in Hindi

7) Goldfinger summary in Hindi

8) For Your Eyes Only summary in Hindi

9) Thunderball summary in Hindi

10) The Spy Who Loved Me Hindi summary

11) On Her Majesty’s Secret Service Hindi Summary

12) You Only Live Twice summary in Hindi

13) The Man with the Golden Gun summary in Hindi

14) Octopussy and The Living Daylights

**

दोस्तो यह थी Spy thriller – Octopussy and The Living Daylights summary in Hindi . आपको कैसी लगी ? कृपया Comment करके बतायें . Thank you.

Leave a Comment