The Comedy of Errors summary in Hindi

Shakespeare का नाटक The Comedy of Errors summary in Hindi – दो एक जैसे दिखने वाले जुड़वाँ लड़कों की वजह से बहुत से लोगों को धोखा हो जाता है कि कौन सा कौन है। इससे एक बहुत ही हास्यास्पद situation पैदा हो जाती है। पूरी कहानी जानने के लिए पढ़िए Shakespeare का यह महान comedy play .

Author: William Shakespeare

The Comedy of Errors summary in Hindi

The Comedy of Errors by Shakespeare
(Summary in Hindi)

Syracuse राज्य में Egeon नाम का एक व्यापारी रहता था। एक बार वह पडोसी राज्य Ephesus से गुजर रहा होता है। उन दोनों राज्यों की आपस में पुरानी दुश्मनी थी। इसलिए दोनों के ही नागरिक एक -दूसरे के राज्य में नहीं आ -जा सकते थे।

जल्दी ही Ephesus के कुछ सिपाही Egeon को पकड़ लेते हैं और वहाँ के Duke के पास ले जाते हैं। पूछताछ करने पर Egeon, Duke को अपनी कहानी सुनाता है जिससे पता चलता है कि उसका Ephesus आने का क्या मकसद था।

**
Egeon बताता है कि जवानी के दिनों में उसने Emilia नाम की लड़की से शादी कर ली थी। कुछ समय बाद उनके दो जुड़वाँ बेटे हुए जो बिलकुल एक जैसे दिखते थे।

उसी दौरान उनके पड़ोस में एक गरीब औरत के भी दो जुड़वाँ बेटे हुए थे। लेकिन Egeon ने उस औरत के दोनों जुड़वाँ बेटों को खरीद लिया। ताकि वे बड़े होकर उसके बेटों के सेवक बन सकें।

एक दिन सारा परिवार एक जहाज से यात्रा कर रहा था। तभी समुद्री तूफान आता है और उनका जहाज नष्ट हो जाता है। जिससे दोनों पति -पत्नी एक दूसरे से बिछुड़ जाते हैं। एक बच्चा और उसका सेवक Egeon के पास रह जाता है। जबकि दूसरा बच्चा और सेवक Emilia के पास।

फिर Egeon बच्चों सहित वापस Syracuse पहुँच जाता है जबकि Emilia और दूसरे दो बच्चे Ephesus पहुँच जाते हैं। इस घटना को बहुत साल बीत गए थे। और अब तक सारे बच्चे जवान हो गए थे।

Note : Egeon का बेटा जो उसके साथ Syracuse में रहता था उसका नाम Antipholus of Syracuse था।जबकि उसका दूसरा बेटा जो Ephesus में माँ के साथ था उसका नाम Antipholus of Ephesus था।

ऐसे ही उन दोनों के सेवक भी जुड़वाँ थे और उनके नाम क्रमशः Dromio of Syracuse और Dromio of Ephesus थे। इसलिए confusion से बचने के लिए इन names को याद कर लें।
**

एक दिन Egeon का बेटा Antipholus of Syracuse उससे कहता है कि वह अपने सेवक Dromio of Syracuse के साथ पडोसी राज्य Ephesus जाकर अपनी माँ और भाई को ढूँढना चाहता है।

यह कहकर वह अपने सेवक के साथ Ephesus चला जाता है। लेकिन जब बहुत दिनों तक उन दोनों की कोई खबर नहीं मिलती है तो Egeon को चिंता होने लगती है।

फिर वह भी अपने बेटे की तलाश में Ephesus आ जाता है। लेकिन इसी दौरान वह पकड़ा जाता है और उसे Duke के सामने लाया गया था।

Egeon की इस sad story को सुनकर Duke को उस पर दया आ जाती है। और वह कहता है कि अगर वह कुछ fine pay कर दे तो उसे कठोर सजा से माफ़ कर दिया जायेगा। Egeon इसके लिए कुछ दिन की मोहलत माँगता है।

**

The Comedy of Errors summary in Hindi :

उधर Egeon का बेटा Antipholus of Syracuse अपने सेवक Dromio of Syracuse के साथ एक सराय में रुका हुआ था। तभी Dromio of Ephesus (Dromio of Syracuse का बिछुड़ा भाई) वहाँ आता है। और Antipholus of Syracuse को ही अपना मालिक समझ लेता है।

वह उससे कहता है कि उसकी पत्नी Adriana उसे dinner के लिए जल्दी घर आने के लिए कह रही है। इससे Antipholus of Syracuse को लगता है कि उसका सेवक उसके साथ मसखरी कर रहा है। क्युँकि उसकी तो शादी ही नहीं हुई थी। इसलिए वह उसकी पिटाई करने लगता है और कहता है कि उसकी कोई पत्नी नहीं है।

**

इसके बाद Dromio of Ephesus घर चला जाता है। और Adriana को बताता है कि मालिक ने dinner पर आने से मना कर दिया है और कहा कि उसकी कोई पत्नी नहीं है। और उसे मारकर भगा दिया।

Adriana को पहले ही पति पर शक हो रहा था कि शायद उसे कोई और पसंद आ गयी है। सेवक की बातें सुनकर उसका शक और भी गहरा जाता है। उसे लगता है कि उसका पति किसी दूसरी औरत से मिलने गया होगा।

फिर Adriana सेवक से पूछती है कि उसका पति कहाँ है। पता जानकर वह वहीं चली जाती है और
Antipholus of Syracuse से मिलती है। उसे अपना पति समझकर वह उसे जबरदस्ती खींच कर घर ले जाने लगती है। साथ ही वह उससे विनती करती है कि उसे छोड़ कर न जाये। और वह कभी उससे झगड़ा नहीं करेगी।

यह सब सुनकर Antipholus of Syracuse और उसक सेवक confuse हो जाते हैं कि यह क्या हो रहा है।लेकिन फिर वे discuss करते हैं कि Ephesus के लोग जादू -टोना जानते हैं और ये कोई मायाजाल है।

फिर वे जादू के डर से Adriana के साथ उसके घर चले जाते हैं। वहाँ Antipholus of Syracuse तो dinner करने घर के अंदर चला जाता है। लेकिन Dromio of Syracuse को घर के बाहर खड़ा कर देता है।
Adriana उसे सख्त हिदायत देती है कि किसी को भी घर के अंदर न आने दे।

**

कुछ देर बाद Antipholus of Ephesus अपने दोस्त के साथ dinner के लिए घर आता है। लेकिन Dromio
of Syracuse उन्हें gate पर ही रोक देता है। उसे लगता है कि किसी ने जादू से उसके मालिक का रूप धर लिया है।

Antipholus of Ephesus गुस्से में उसे मारने के लिए बढ़ता है लेकिन उसका दोस्त उसे रोक देता है। उन्हें लगता है कि Adriana, Antipholus से नाराज हो गयी है इसलिए उसने Dromio को ऐसा करने के लिए कहा होगा। फिर वे कहीं और जाकर dinner करने की सोचते हैं और वहाँ से चले जाते हैं।

उधर घर के भीतर dinner करते हुए Antipholus of Syracuse, Adriana की बहन Luciana से मिलता है। और उसे दिल दे बैठता है। वह उससे प्यार आदि की बातें करने लगता है। Luciana भी उसकी बातों से उसकी तरफ आकर्षित हो जाती है। लेकिन जल्दी ही उसे एहसास होता है कि यह morally गलत है। और वह अपनी बहन को धोखा नहीं दे सकती।

**
कुछ देर बाद Nell नाम की सेविका, जो वास्तव में Dromio of Ephesus की पत्नी थी, बाहर gate पर आती है । और वहाँ खड़े Dromio of Syracuse को अपना पति समझ कर dinner के लिए ले जाती है।

बाद में वह अपने मालिक Antipholus of Syracuse को मजाक करते हुए बताता है कि उसे अभी -अभी पता चला है कि उसकी एक पत्नी भी है। जो globe की तरह गोल है। और वह उसके शरीर पर दुनिया के देश भी ढूँढ सकता है।

यह सुनकर Antipholus of Syracuse को बहुत हँसी आती है और वह मजाक में उससे कहता है कि बताए कौन सा देश कहाँ है। Dromio of Syracuse कहता है कि Ireland butts पर है , अमेरिका नाक पर है आदि – आदि। इस से दोनों हँस -हँस कर लोट -पोट हो जाते हैं।

**
एक दिन एक सुनार Antipholus of Syracuse को एक सोने की चेन देता है। जिसे वास्तव में Antipholus of Ephesus ने अपनी पत्नी Adriana के लिए order किया था।

बाद में वह सुनार Antipholus of Ephesus से मिलता है और कहता है कि चेन के पैसे कब दोगे। इस पर Antipholus of Ephesus हैरान हो जाता है और कहता है कि पहले चेन तो दे।

यह सुनकर सुनार गुस्से में आ जाता है और सोचता है कि Antipholus of Ephesus उसे धोखा दे रहा था। क्युँकि उसने उसे चेन तो दे दी थी। लेकिन वह यह नहीं जानता था कि उसने चेन Antipholus of Syracuse को दी थी जबकि पैसे Antipholus of Ephesus से माँग रहा था।

इसके बाद सुनार जाकर, Duke से उसकी शिकायत करता है और Antipholus of Ephesus को धोखा -धड़ी के लिए arrest कर लिया जाता है।

**

The Comedy of Errors summary in Hindi


उधर घर पर Adriana, Antipholus of Syracuse के बर्ताव से परेशान हो गयी थी। वह सोच रही थी कि उसका पति पागल हो गया है और उसे एक टोटके वाले के पास ले जाना चाहती थी।

यह देखकर Antipholus of Syracuse अपने सेवक के साथ वहाँ से भाग जाता है और एक घर में छुप जाता है।

इसके बाद Adriana परेशान होकर Duke के पास जाती है और कहती है कि उसका पति भाग गया है। और कृपा करके उसे ढूँढने में help करें।

तभी उसका असली पति Antipholus of Ephesus कस्टडी से भाग कर Duke के पास आता है और
Adriana पर इल्जाम लगाता है कि उसकी पत्नी उसे बहुत परेशान कर रही है। और शायद वह पागल हो गयी है।इससे दोनों पति -पत्नी एक दूसरे से गुस्सा हो जाते हैं।

लेकिन तभी Emilia जो Egeon की खोयी हुई पत्नी थी वहाँ आ जाती है। उसके साथ उसका दूसरा बेटा Antipholus of Syracuse भी था, जो उसे गली में मिल गया था।

फिर वह सबको असली कहानी बताती है कि वास्तव में Antipholus of Syracuse और Antipholus of Ephesus उसके जुड़वाँ बेटे थे। और इसीलिए सबको confusion हो रहा था। यह सब जानकार सब कुछ clear हो जाता है।

इसके बाद दोनों Antipholus भाई एक दूसरे के गले मिलते हैं। उनके माँ -बाप Emilia और Egeon भी बर्षों बाद एक दूसरे को देखकर खुश हो जाते हैं।

फिर Antipholus of Ephesus अपनी पत्नी Adriana के पास चला जाता है। और Antipholus of Syracuse
Luciana से romantic बातें करने लगता है।

दोनों Dromio भाई भी ख़ुशी से एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। और इस तरह इस कहानी का खुशनुमा अंत होता है।

समाप्त।

William Shakespeare के best Plays :

The Tempest by Shakespeare summary in Hindi

Antony and Cleopatra summary in Hindi (by Shakespeare)

Hamlet by Shakespeare Summary in Hindi

Macbeth by Shakespeare in Hindi

The Merchant of Venice by Shakespeare summary in Hindi

Julius Caesar summary in Hindi ( A play by William Shakespeare)

Romeo and Juliet summary in Hindi

King Lear by Shakespeare summary in Hindi

Othello by Shakespeare Summary in Hindi 

**

James Bond के सभी 14 Novels (Hindi Summary)

यह थी Shakespeare के महान नाटक The Comedy of Errors summary in Hindi

5 thoughts on “The Comedy of Errors summary in Hindi”

Leave a Comment