Horror Story Kaise Likhe – 16 Steps

Horror Story Kaise Likhe (हॉरर कहानी कैसे लिखें): दोस्तो, वैसे तो कहानियाँ अनेक प्रकार की होती हैं। लेकिन लोग सबसे ज्यादा हॉरर स्टोरी को पढ़ना पसंद करते हैं। क्योंकि इससे उन्हें एक Adrenaline Rush मिलता है।

साथ ही उन्हें सस्पेंस, थ्रिल और डर के एहसास का भी मजा मिलता है।

लेकिन अच्छी Horror Story (हॉरर स्टोरी) लिखना एक कला है। इसमें आपको Fear और Supernatural elements को इस तरह से पेश करना होता है कि पढ़ने वाले को डर भी महसूस हो तथा उसे आनंद भी आए।

हॉरर स्टोरी लिखने के लिए आपको एक बहुत अच्छा Plot (कहानी), कैरेक्टर (किरदार) और वातावरण बनाना होगा।

इस पोस्ट में हम आपको Step by Step बताएंगे कि किस तरह से आप रूह को कंपा देने वाली एक हॉरर स्टोरी लिख सकते हैं। तो आइये पढ़ते हैं (Horror Story Kaise Likhe).

Horror Story Kaise Likhe
Horror Story Kaise Likhe

Step 1: Understand the Horror Genre

सबसे पहले हॉरर जोनर (horror genre) को अच्छे से समझें। यह जाने कि हॉरर जोनर दूसरे जोनर से कैसे अलग होता है। हॉरर जोनर में किस तरह के कैरेक्टर होते हैं। किस तरह का कहानी या प्लाट होता है। तथा किस तरह का वातावरण लेखक बनाता है।

हॉरर जोनर में यह सब रोमांस जोनर या एक्शन genre से अलग होगी। हॉरर जोनर को अच्छे से समझने के लिए आप अच्छे लेखकों के Stories पढ़ सकते हैं। जैसे स्टीफन किंग, Dean Koontz, Lovecraft आदि।

Step 2: Define Your Sub-Genre

हॉरर जोनर के अंदर और भी बहुत सारे Sub – Genre होते हैं। जैसे :

  • Demonic Possession – ऐसी कहानियाँ जिनमे शैतान दूसरों लोगों में प्रवेश कर जाता है।
  • Paranormal – भूत -प्रेतों की कहानियाँ
  • Monster – हैरतअंगेज दरिंदों की कहानियाँ (Horror Story Kaise Likhe hindi me).
  • Slasher – Serial Killers की कहानियाँ
  • Zombie – बिना आत्मा के चलने वाले मुर्दों (Zombies) की कहानियाँ
  • Gore (Splatter) – हिंसा और खून -खराबे वाली कहानियाँ
  • Witchcraft – जादू -टोने से जुडी कहानियाँ
  • Vampire – पिशाच की कहानियाँ

हॉरर स्टोरी लिखने से पहले आप यह decide करें कि आप इन Sub – genres में से किसके ऊपर कहानी लिखेंगे।

तभी आप एक अच्छी हॉरर स्टोरी लिख पाएंगे। आपको इन सब में से जो सबसे ज्यादा दिल के करीब लगे आप उसमें ही लिख सकते हैं।

*

Step 3: Develop Compelling Characters (Horror Story Kaise Likhe)

हर कहानी की तरह हॉरर जोनर स्टोरी में भी तरह-तरह के कैरेक्टर्स होते हैं।

स्टोरी लिखने से पहले आप कैरेक्टर्स की एक लिस्ट बना लें। इन सब कैरेक्टर्स को उचित Personality Traits दें।

उन सब की Age, Height, Weight, Hobbies, प्रोफेशन, Strength और Weakness आदि की भी एक पूरी लिस्ट बना लें। (Horror Story Kaise Likhe – full guide).

इस सबसे आपको कहानी लिखने में काफी आसानी रहेगी। मुख्य हीरो को पूरी तरह से Strong ना बना दें बल्कि उसमें कुछ खामियां भी रखें। लेकिन उसे एक ऐसी स्पेशल पावर भी दें जो आगे चलकर उसके बहुत काम आए।

Step 4: Establish a Chilling Setting

इसके बाद आपको हॉरर स्टोरी की सेटिंग बनानी होगी। अर्थात वह स्थान जहां यह आपकी हॉरर स्टोरी घटित होगी।

आप कोई haunted house ले सकते हैं या कोई डरावना जंगल भी ले सकते हैं। जहां भी स्टोरी हो रही हो वहां कुछ ना कुछ पैरानॉर्मल या सुपरनैचुरल एक्टिविटी जरूर होनी चाहिए। तभी आपकी स्टोरी में एक डरावना माहौल बनेगा।

Step 5: Build Suspense and Tension

अच्छी हॉरर स्टोरी लिखने के लिए आपको उसमें सस्पेंस और थ्रिल भी डालना पड़ेगा। अपनी स्टोरी के शुरू में सब चीज Normal दिखाइए।

लेकिन धीरे-धीरे ऐसी घटनाएं डालिये जिससे पाठक को ऐसा लगे कि आगे चलकर कुछ डरावना (Sinister) होने वाला है।

सब चीज एक साथ ना डालें। धीरे-धीरे ही आप कहानी को आगे बढ़ाएं। इससे पढ़ने वाले का इंटरेस्ट भी बना रहेगा और वह हमेशा सोचता रहेगा कि आगे क्या होगा। (Hindi me Horror Story Kaise Likhe).

और इससे वह आपकी कहानी को अंत तक पढ़ता ही चला जाएगा।

Step 6: Use Descriptive Language (Horror Story Kaise Likhe Fast)

अक्सर कहा जाता है कि कहानी लिखिए मत बल्कि दिखाइए। इसका मतलब यह है कि आप कहानी के सीन कुछ इस तरह से लिखें कि लोगों को वह सच में दिखें या महसूस हों ।

जैसे अगर आपको लिखना हो कि Gun को देखकर अर्पित बहुत डर गया। तो यह ना लिखकर आप यह लिख सकते हैं कि – जैसे ही Psycho आदमी ने Gun निकाली, अर्पित के गर्दन के बाल खड़े हो गए। उसका शरीर ठंडे पसीने से नहा गया।

इस तरह से लोग वह सब कुछ Feel कर पाएंगे, जो अर्पित नाम का पात्र महसूस करेगा।

Step 7: Incorporate Psychological Horror

हॉरर स्टोरी में साइकोलॉजी का बहुत अधिक रोल होता है। इसलिए आपको कैरेक्टर्स की साइकोलॉजी के साथ खेलना पड़ेगा।

उनके अंदर के डर, फोबिया, चिंताएं , डिप्रेशन, ट्रॉमा आदि सब चीजों को आप अच्छे से समझ कर अपनी कहानी में describe कर सकते हो।

ऐसा करने के लिए आप अपने बचपन की ऐसी घटनाएं याद कर सकते हैं जब आपको सच में भूत आदि का डर लगा हो। (Horror Story Kaise Likhe – easy method).

या अपने आस पड़ोस में आपने लोगों को ऐसे किस्सों का जिक्र करते हुए सुना हो।

इन सबको आप नए Twist देकर लिख सकते हो। इससे आपकी कहानी में बहुत ही मौलिकता (Originality ) आएगी और पाठक आपको अच्छा लेखक मानेंगे।

**

Step 8: Employ Supernatural Elements

अपनी कहानी में Supernatural Elements का भी काफी प्रयोग कीजिए।

जैसे normal दिन दिखाने के बजाय आप बादलों भरा दिन दिखा सकते हैं। ऐसे ही रोता हुआ कुत्ता या रास्ता काटती हुई काली बिल्ली आदि दिखा सकते हैं।

तरह-तरह के अपशगुन अपनी कहानी में डाल सकते हैं।

इससे आपकी कहानी में काफी डरावना माहौल बना रहेगा। तथा पाठकों को हर पैराग्राफ में किसी अनहोनी की आशंका लगातार बनी रहेगी।

Step 9: Create Relatable Fears

कहानी में आप रोजमर्रा की ऐसी डरावनी चीजें दिखाएं जो सच में पाठकों ने पहले अनुभव की हों।

जैसे अकेलेपन का डर, अंधेरे का डर, किसी अजनबी का डर, रात में बिस्तर के नीचे भूत – प्रेतों का डर , आदि।

इससे पाठकों को और ज्यादा डर लगने लगेगा और आपकी कहानी सच में ही बेहतरीन horror story के रूप में हिट हों सकती है। और लोग इसे अपने दोस्तों को भी recommend करेंगे।

Step 10: Balance Gore (Horror Story Kaise Likhe Easily)

हॉरर कहानी में बहुत ज्यादा खून – खराबा (Gore ) होता है। हिंसा तथा मर्डर भी जरूर होते हैं। लेकिन आप इन सब चीजों को बहुत ज्यादा भी ना लिखें।

बस धीरे-धीरे लोगों के दिमाग में सस्पेंस बिल्ड करते रहें। और बहुत देर बाद ही Gore या खून – खरावे के दृश्य को describe करें।

इसके साथ ही खून – खराबे या कत्ल आदि के दृश्यों को भी Creative बना कर लिखें।

जैसे यह लिखने के बजाय कि Psycho आदमी ने अर्पित के दोस्त को चाकुओं से गोद दिया, आप लिख सकते हैं – जैसे ही अर्पित अंदर पहुंचा तो देखा कि सामने उसके दोस्त की खून से सनी लाश पड़ी हुई है।

उसके माथे पर एक त्रिभुज का निशान गोदा गया था।

उसकी दोनों आंखें गायब थीं और दिल भी निकाल लिया गया था।

तो इस तरह से मर्डर का यह दृश्य साधारण से हटकर काफी क्रिएटिव लगेगा। तथा पढ़ने वाले को रोमांच भी महसूस होगा क्युँकि वह सोचेगा की आखिर हत्यारा चाहता क्या है !

Step 11: Build Mystery and Uncertainty

अपनी हॉरर स्टोरी में आप Mystery जरूर डालिए। इससे आपकी कहानी बहुत ही हैरतअंगेज बन जाएगी।

Mystery का मतलब है कि जो अनहोनी चीजें हो रही हैं आखिर उन्हें कौन कर रहा है।

अगर कस्बे में मर्डर हो रहे हैं तो उन्हें कौन कर रहा है और क्यों।

क्या कोई सीरियल किलर है या कोई Psycho है या कोई आत्मा या भूत प्रेत है। Mystery डालने से Readers आपकी स्टोरी को अंत तक पढ़ना पसंद करेंगे। और वह इस रहस्य को जानना चाहेंगे कि आखिर यह अनहोनी घटनाएं कैसे हो रही हैं। (Blog Horror Story Kaise Likhe).

साथ ही आप इसके बीच-बीच में Clue भी देते रहें ताकि पाठक इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करते रहें।

लेकिन इस Mystery को आप अंत में ही reveal कीजिये। जिसे Climax भी कहा जाता है।

*

Step 12: Craft a Memorable Ending

अपनी स्टोरी का क्लाइमेक्स या Ending बहुत ही अच्छा होना चाहिए। यह ऐसा होना चाहिए कि पढ़ने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएं।

साथ ही Ending ऐसी होनी चाहिए जो किसी ने सोची न हों।

जैसे अगर पाठक अब तक यह सोच रहे थे कि Murder किसी आत्मा या भूत प्रेत ने किया है, तो आप यह दिखा सकते हैं कि वास्तव में यह सामान्य दिखने वाली Lady का काम था।

इससे आपकी कहानी अविस्मरणीय बन जाएगी।

Step 13: Revise and Edit (Hindi Horror Story Kaise Likhe)

अपनी कहानी लिखने के बाद उसे Edit कीजिए।। सबसे पहले यह देखिए कि आपने कोई Grammar की मिस्टेक तो नहीं की है। Comma और पूर्ण विराम आदि की मिस्टेक सुधार लीजिये।

इसके बाद आप कहानी को पढ़िए और देखिये कि कहीं पर कहानी में कुछ कमी तो नहीं रह गयी है।

अगर कोई सीन या पैराग्राफ अच्छा नहीं लिखा गया हो तो उसे पूरा ही काट दीजिए। और Fresh Mind से फिर से लिखिए। इस तरह से आपकी कहानी बिल्कुल निखर जाएगी।

Step 14: Seek Feedback

आप चाहे तो अपनी कहानी का फीडबैक भी ले सकते हैं।

इसके लिए आप अपनी कहानी को अपने कुछ दोस्तों को पढ़ने को दीजिए। और उन्हें honest फीडबैक देने को कहिए। Article – Horror Story Kaise Likhe.

आपके दोस्त उसमें अगर कमियां निकालते हैं तो आप उन कमियों पर ध्यान दीजिए। अगर सच में Genuine कमियां है तो आप उन्हें दुरुस्त कर दीजिए। इससे भी आपकी कहानी में काफी सुधार हो जाएगा।

Step 15: Stay Inspired and Persevere

बहुत से लोग लेखक तो बनना चाहते हैं लेकिन नियम बनाकर practice नहीं करते हैं। इससे वे अच्छी कहानी नहीं लिख पाते।

दोस्तो, एक अच्छा Writer बनने में समय लगता है। एकदम से कोई भी महान लेखक नहीं बन पाता है।

इसलिए आपको लगातार कहानी लिखते रहना चाहिए। हों सकता है शुरू की Stories बेकार लिखी जाएँ।

लेकिन धीरे-धीरे आपकी Writing Skill में बहुत ही सुधार होता जाएगा। और हो सकता है, एक दिन आप भी स्टीफन किंग जैसी लाजबाब horror stories लिखने लगें।

Step 16: Publish Your Story (Horror Story Kaise Likhe)


अपनी Horror Story लिखने के बाद आप उसे ऐसी पत्र – पत्रिकाओं में भेज सकते हैं जो हॉरर स्टोरी छापते हैं। या आप किसी ब्लॉग में भी भेज सकते हैं।

आप अपनी कहानी मेरे इस Blog (Hindi Pronotes) पर भी भेज सकते हैं। अगर आपकी कहानी अच्छी होगी तो हम उसे छाप देंगे।

इसके अलावा आप अपनी कहानियों का संग्रह बनाकर Amazon KDP पर भी पब्लिश कर सकते हैं।

अगर लोग आपके इस कहानी संग्रह को खरीदते हैं, तो आपकी कमाई भी होने लगेगी।

यह सब कैसे करना है इसकी डिटेल में जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी :

इसके आलावा आप Horror Stories को समर्पित अपना ब्लॉग भी शुरू कर सकते हैं। अगर बहुत से लोग उसे पढ़ते हैं तो आप उसमें Adsense के जरिये Ads भी लगा सकते हैं। फिर आपकी इनकम शुरू हो जाएगी।

ब्लॉग कैसे शुरू करते हैं इसकी पूरी जानकरी आपको इस पोस्ट (Blog कैसे शुरू करें – 11 steps ) में मिल जाएगी। आपको कोई भी प्रॉब्लम हों तो आप मुझे इ-मेल के जरिये भी पूछ सकते हैं।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको मेरा यह आर्टिकल (Horror Story Kaise Likhe) पसंद आया होगा। तथा इसे पढ़कर आप भी अपनी हॉरर स्टोरी लिख पायेंगे। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

आपसे Appeal है की मेरे YouTube चैनल को भी Subscribe कर लें। इसमें मैं Animals के रोचक फैक्ट्स की Videos डालता हूँ। जो आपको बहुत पसंद आएंगे। चैनल का लिंक यह है –

भारत में पाए जाने वाले 25 सुन्दर पक्षी (25 Common Birds Of India):

P.S: मेरा यह आर्टिकल (Horror Story Kaise Likhe) कैसा लगा कृपया कमेंट में जरूर बतायें। शुक्रिया।

**

Leave a Comment